post-thumb

तोते को क्या खिलाएं? (tote ko kya khilaye?)

इस लेख में हम इस बात पर चर्चा करने जा रहे हैं कि हमें अपने तोते को क्या खिलाना चाहिए, कब खिलाना चाहिए और कितना खिलाना चाहिए।

Table of Contents
  • हमें तोते को क्या खिलाना चाहिए?
  • तोते को हमें क्या नहीं खिलाना चाहिए?
  • तोते को कितनी बार खिलाना चाहिए?
  • तोते को कितना खाना देना चाहिए?

हमें तोते को क्या खिलाना चाहिए?

तोते को उत्कृष्ट पोषण प्रदान करने के लिए कई अलग-अलग तरीके हैं। तोते जंगल में बीज और नट्स के साथ-साथ कई अन्य खाद्य पदार्थ भी खाते हैं।

उन्हें सिर्फ बीज का मिश्रण खिलाना पर्याप्त नहीं होगा। अगर आप उन्हें सिर्फ यह खिलाएंगे, तो वह बहुत सारे आवश्यक विटामिन और खनिजों से वंचित रह जाएंगे। यह जीवनकाल काम करने के अलावा, कई संभावित स्वास्थ्य मुद्दों को भी जन्म दे सकता है।

तो, आईये देखते हैं की आपके तोते का आहार कैसा होना चाहिए।

पेलेट्स (pellets)

एक अच्छी गुणवत्ता का पेलेट्स उन्हें देना, यह सुनिश्चित करने का सबसे आसान तरीका है कि आपके तोते को सारे उचित पोषक तत्व मिलें। तोते, और सामान्य रूप से सभी पक्षी, पेलेट्स खाकर अपना लगभग 70% पोषण प्राप्त करते हैं।

पेलेट्स में सभी आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। आपको कोई भी सप्लीमेंट (पूरक) खरीदने की जरूरत नहीं होगी। अगर हम उन्हें सप्लीमेंट्स देते हैं, तो हमें ओवरडोज़ और अंडरडोज़ के बारे में चिंता करनी पड़ती है, लेकिन पेलेट्स का प्रयोग करके हम इस सिरदर्द से बच सकते हैं।

तो, नाश्ते के लिए मैं उन्हें पेलेट्स का आहार प्रदान करता हूं। यह उनकी बेस डाइट है| बेस डाइट से मेरा मतलब है कि यह उनका नियमित आहार है।

यदि आपका तोता पेलेट्स को खाना पसंद नहीं करता है, तो आप उन्हें पीस सकते हैं। यह तरीका काम करता है। कभी-कभी, वे छोटे आकार के पेलेट्स को अधिक आसानी से खाते हैं।

हालाँकि, पेलेट्स से तोते अक्सर ऊब जाते हैं। इसलिए, हमें उन्हें खुश रखने के लिए कुछ अलग लज़ीज़ भोजन भी प्रदान करने की आवश्यकता है। हम सभी जानते हैं कि अगर वे खुश नहीं हैं, तो वे कितने नखरे करना शुरू कर देते हैं!

चेतावनी

यहाँ आपको कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको अच्छे ब्रांडों से पेलेट्स खरीदने चाहियें, हो सके तो बिना किसी कृत्रिम स्वाद या संरक्षक के। यानी की आपको आर्गेनिक पेलेट्स लेने चाहियें।

ज्यादातर रंगीन पेलेट्स जो आप बाजार में देखते हैं, वो आपके तोते के लिए अच्छे नहीं हैं। उनमें बहुत अधिक चीनी होती है, जो तोतों को मीठे फलों का स्वाद देती है। इसके अलावा, उनके रंग कृत्रिम रंगों के कारण होते हैं।

इन रंगीन पेलेट्स को खिलाने का एक अन्य नकारात्मक पक्ष यह है कि, आपका तोता किसी भी अन्य भोजन को खाना पसंद नहीं करेगा। तोते को शक्कर वाला खाना पसंद होता है, और अगर आप बाद में इनकी जगह आर्गेनिक पेलेट्स अपने तोतों को खिलाने की कोशिश करते हैं तो आपको बहुत मुश्किलें होंगी| आपको उनकी ज़िद का सामना करना पड़ेगा।

बीज

आप अपने तोते को बीज भी प्रदान कर सकते हैं। लेकिन इसे उनका नियमित आहार न बनाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बीजों में वसा बहुत होती है और तोते (तथा सामान्य रूप से सभी पक्षी) उनको खाना पसंद करते हैं। यदि आप उनके पिंजरे में बीज रखेंगे, तो वे निश्चित रूप से उन्हें खा लेंगे और उनका वजन आवश्यकता से अधिक बढ़ जायेगा। अत्यधिक वसा का सेवन करने से उन्हें यकृत रोग भी हो सकता है।

आप प्रशिक्षण के दौरान, या ट्रीट के लिए बीज का उपयोग कर सकते हैं। आप इन बीजों को उन खाद्य पदार्थों पर भी छिड़क सकते हैं जो आपके तोते को पसंद नहीं हैं। इससे वो वैसा खाना भी खा लेंगे, जो उन्हें सामान्यतः पसंद नहीं है।

ताजा सब्जियों का मिश्रण

उनके आहार को अधिक मज़ेदार बनाने के लिए, हमें उन्हें ताजा सब्जियों का मिश्रण प्रदान करना चाहिए, हो सके तो नाश्ते में। क्या आपने तोतों को जंगल में खाते हुए देखा है? उन्हें चमकीले रंग के ताजे खाद्य पदार्थ खाना बहुत पसंद होता है।

सब्जियों के मिश्रण (वेजी मिक्स) में आप ये सब सब्जियां डाल सकते हैं - गाजर, तोरी, ब्रोकोली, फूलगोभी, स्क्वैश, आर्गुला, हरी बीन्स और गोभी। इसके अलावा आप बीट्स, रतालू, या चुकंदर भी डाल सकते हैं।

Another word of caution.

कृपया करके कुछ पक्षी खाद्य निर्माताओं की सलाह पर ध्यान न दें, जो कहते हैं कि जो कुछ वे प्रदान कर रहे हैं (पेलेट्स आदि) वो आपके पक्षी के लिए पर्याप्त है। सब्जियां तोते के आहार का अनिवार्य हिस्सा हैं। आप इनको उन्हें दैनिक आधार पर प्रदान करें।

सब्जी के अलावा, आप उन्हें फल भी दे सकते हैं। लेकिन उन्हें बहुत अधिक फल न दें, क्योंकि फलों में बहुत अधिक मीठा होता है। नियमित भोजन के बजाय फलों को विशेष आहार के रूप में उपयोग करें। सुनिश्चित करें कि आप अपने तोते को फल की तुलना में सब्जियां अधिक दे रहे हैं।

तोते को हमें क्या नहीं खिलाना चाहिए?

अब, कुछ चीजें हैं जो आपको अपने तोते को नहीं खिलानी चाहियें। आइए इनमें से कुछ खाद्य प्रदार्थों पर एक नजर डालते हैं।

  • एवोकादोस (avocados)
  • प्याज
  • चॉकलेट
  • मशरूम

तोते को कितनी बार खिलाना चाहिए?

हमें अपने तोते को दिन में दो बार खिलाना चाहिए:

  • हमें सूर्योदय के कुछ घंटे बाद, सुबह 9 बजे के आसपास उन्हें नाश्ता देना चाहिए|
  • हमें उन्हें इसके छह से आठ घंटे बाद रात का खाना उपलब्ध कराना चाहिए।

दिन में दो बार भोजन देने के पीछे का कारण यह सुनिश्चित करना है कि, वे उनको दिया जा रहा आहार पूर्णरूपेण खा रहे हैं। अन्यथा, यदि आप हर समय उनके सामने भोजन का एक बड़ा कटोरा रखे रहेंगे, तो वे केवल अपना पसंदीदा खाना खाएंगे और बाकी को फर्श पर फेंक देंगे।

आपको उन्हें कुछ समय के लिए भूखा भी रहने देना चाहिए, जिससे वे भोजन की तलाश कर सकें। यह स्वाभाविक है। तोते जंगल में भी इसी प्रकार से खाना खाते हैं।

तो, अब हम यह जानते हैं कि हमें अपने तोते को क्या खिलाना है और कब खिलाना है। लेकिन आखिर उन्हें दैनिक आधार पर कितना भोजन दिया जाना चाहिए? आइए इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश करते हैं।

तोते को कितना खाना देना चाहिए?

आपके द्वारा उन्हें दिए जाने वाले भोजन की मात्रा दो कारकों पर निर्भर करेगी:

  • तोते का वजन - बड़े तोते को संभावित रूप से अधिक भोजन की आवश्यकता होगी।
  • तोते की एपेटाइट दर - एक ही नस्ल के विभिन्न तोतों के एपेटाइट भिन्न हो सकते हैं। कुछ कम खाएंगे, कुछ ज्यादा|

एक तोते के भोजन की सही मात्रा जानने के लिए, आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए:

  • चरण 1: पहले एक-दो हफ्ते में, आप उन्हें उनकी भूख से अधिक खाना प्रदान करें| यानि जितना वो खा सकते हैं, उससे कुछ अधिक|
  • चरण 2: इसके बाद देखें कि एक या दो घंटे के बाद वे कितना खाना छोड़ते हैं।
  • चरण 3: अगली बार आप उन्हें उतना ही भोजन कम प्रदान करें। यानि जितना खाना उन्होंने छोड़ दिया है, उतना खाना अगली बार की खुराक में कम कर दें|

यदि आप एक या दो सप्ताह के लिए उसके आहार की निगरानी करते हैं, तो आपको यह पता चल जाएगा कि आपके तोते को सामान्यतः कितना भोजन चाहिए होता है।

अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका तोता लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रहेगा। अगर आपके पास भी कुछ ऐसे टिप्स हैं, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Share on:
comments powered by Disqus