post-thumb

भारत में पालतू खरगोश की नस्लें (Bharat mein paaltu Khargoshon ki Naslein)

यदि आप कोई पालतू खरगोश प्राप्त करना चाह रहे हैं, और विभिन्न नस्लों की खोज कर रहे हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं या खरीद सकते हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।

इस लेख में, हम भारत में पालतू खरगोशों के विभिन्न विकल्पों का पता लगाएंगे।

चेतावनी

भारत में हम जंगली खरगोश को पालतू जानवर के रूप में नहीं रख सकते हैं। जंगल में पाए जाने वाले अधिकांश जानवर भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं। अगर हम उन्हें अवैध रूप से पालते भी हैं, तो जंगली खरगोश आसानी से पालतू जीवन शैली में समायोजित नहीं कर पाएंगे। उनका जीवनकाल भी बहुत कम होता है (2-3 वर्ष)।

लेकिन हम कई अन्य प्रकार के खरगोशों को पालतू जानवर के रूप में रख सकते हैं, कुछ विदेशी नस्लें, कुछ आयातित। यह नस्लें लंबे समय से पालतू खरगोशों के रूप में पाली जा रही हैं, और यह पालतू जीवन शैली के इतने अभ्यस्त हैं कि वे शायद ही जंगल में जीवित रह पाएं।

इसलिए, यहां हम भारत में उपलब्ध केवल पालतू खरगोशों की नस्लों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Table of Contents
  • भारत में प्रचलित पालतू खरगोश की नस्लें
  • भारत में खरगोशों की सबसे सस्ती नस्लें
  • भारत में सफेद खरगोशों की नस्लें

भारत में प्रचलित पालतू खरगोश की नस्लें

भारत में पालतू खरगोशों की 8-10 नस्लें आसानी से उपलब्ध हैं। आइए इन नस्लों को देखें।

न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट (New Zealand White Rabbit)

यह भारत में पाई जाने वाली खरगोशों की सबसे आम नस्लों में से एक है। किसी भी पालतू जानवर की दुकान में जाएं, और आप शायद इनको वहां पाएंगे। यहां तक कि गोद लिए जाने वाले अधिकांश खरगोश भी इसी नस्ल के होते हैं।

यह बहुत प्यारे दिखते हैं, और इसलिए उच्च मांग में रहते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये सफेद रंग के होते हैं और इनकी आंखें लाल होती हैं। rabbits

हमें हमेशा खरगोशों को खरीदने के बजाय गोद लेने का प्रयास करना चाहिए। भारत में कई गैर सरकारी संगठन हैं जो खरगोशों को गोद लेने के लिए देते हैं, या आप उन्हें किसी मित्र या रिश्तेदार से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें रु. 200 से रु. 1,000 में खरीद सकते हैं| सस्ता है, है ना!

नोट

जब हम बच्चे थे तब हमारे पास कुछ न्यूजीलैंड व्हाइट खरगोश थे। इसलिए, हम उनके मिलनसार स्वभाव की पुष्टि कर सकते हैं।

अंगोरा खरगोश (Angora Rabbit)

संभवतः यह खरगोशों में सबसे प्यारे होते हैं। वे छोटे कुत्तों, या छोटी भेड़ों की तरह दिखते हैं। इनका रंग सफेद होता है। rabbits

वे ज्यादातर उत्तर-पूर्वी भारत और भारत के कुछ अन्य पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाए जाते हैं। तो मूल रूप से, वे ठंडे तापमान वाले क्षेत्रों को पसंद करते हैं।

चूंकि उनका फर (शरीर पर बाल) बहुत मोटा होता है, इसलिए यदि आप उन्हें गर्म और आर्द्र परिस्थितियों में रखते हैं तो वे बहुत सहज नहीं होंगे। दरअसल इनका फर इतना मोटा होता है कि इससे शॉल और स्वेटर बनते हैं। एक अंगोरा खरगोश सालाना 1 किलो तक ऊन दे सकता है।

इनके अलावा, भारत में उपलब्ध खरगोशों की कुछ अन्य नस्लों की सूची निम्नलिखित है।

  • सोवियत चिंचिला (Soviet Chinchilla) - ग्रे-व्हाइट रंग में। हालांकि यह भारत में बहुत आम नहीं हैं, पर वे दिल्ली, राजस्थान आदि जैसे कुछ क्षेत्रों की पालतू जानवरों की दुकानों में आसानी से मिल सकते हैं।

  • ग्रे जाइंट (Grey Giant) - जैसा कि नाम से पता चलता है, यह भूरे रंग का होता है और अन्य सामान्य खरगोशों की तुलना में आकार में थोड़ा बड़ा होता है।

  • व्हाइट जाइंट (White Giant) - जैसा कि नाम से पता चलता है, यह सफेद रंग का और अन्य सामान्य खरगोशों की तुलना में आकार में थोड़ा बड़ा होता है। यह समझ लीजिये, कि यह न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट का अधिक मोटा संस्करण है।

  • डच खरगोश (Dutch breed rabbit) - यह छोटे आकार का खरगोश होता है।

  • ड्वार्फ लोप (Dwarf Lop) - ये भी छोटे आकार के खरगोश होते हैं, और भारत में कुछ जगहों पर पाए जा सकते हैं। इनके कान लटके होते हैं।

  • कैलिफोर्निया व्हाइट रैबिट (California White Rabbit) - कान, आंख, पैर और नाक के क्षेत्र को छोड़कर, वे सफेद रंग के होते हैं| कान, आंख, पैर और नाक के क्षेत्र में इनके काले या भूरे रंग के धब्बे होते हैं। इसी तरह उनकी पहचान की जाती है।

  • नीदरलैंड् ड्वार्फ रैबिट (Netherland Dwarf Rabbit) - वे न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट की तरह ही बहुत प्यारे होते हैं।

  • हॉलैंड लॉप्स रैबिट (Holland Lops Rabbit)

  • हार्लेक्विन खरगोश (Harlequin Rabbit)

  • अमेरिकी खरगोश (American Rabbit)

  • रेक्स खरगोश (Rex Rabbit)

भारत में खरगोशों की सबसे सस्ती नस्लें

हालांकि खरगोशों की कीमत एक निश्चित क्षेत्र में उनकी उपलब्धता और उनकी मांग के आधार पर भिन्न हो सकती है। परन्तु, यह कहना सुरक्षित होगा कि भारत में सबसे सस्ता खरगोश न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट (New Zealand White Rabbit) है।

वे बहुत आसानी से उपलब्ध हैं, और आप उन्हें 1,000 रुपये से कम में प्राप्त कर सकते हैं। पालतू जानवरों की दुनिया में कुछ भी इससे सस्ता नहीं हो सकता, है ना?

नोट

यदि आप अंगोरा, सोवियत चिंचिला, ग्रे जाइंट, व्हाइट जाइंट, ड्वार्फ लोप, आदि (यानी न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट के अलावा कोई भी नस्ल) जैसी नस्ल खरीदने का लक्ष्य बना रहे हैं, तो शायद आप उन्हें हर पालतू जानवरों की दुकान में नहीं पाएंगे। ।

आपको उन्हें इंटरनेट पर खोजना चाहिए और उन पालतू जानवरों की दुकानों से संपर्क करना चाहिए जो उनकी उपलब्धता दर्शाती हैं। अपनी पसंद की नस्ल पाने के लिए आपको किसी दूसरे शहर या राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है।

नस्ल जितनी दुर्लभ होगी, उतनी ही महंगी होगी। तो, आपको कुछ खरगोशों के लिए 20,000, या उससे भी ज्यादा रुपये देने पड़ सकते हैं। यदि आप जो खरगोश खरीद रहे हैं वह महंगा है, तो पालतू जानवरों की दुकान वाले उन्हें आपके घर तक पहुंचा सकते हैं। हालांकि, इस कार्य-हेतु वे स्वाभाविक रूप से कुछ अतिरिक्त परिवहन शुल्क लेंगे।

भारत में सफेद खरगोशों की नस्लें

यहाँ भारत में पाए जाने वाले सफेद पालतू खरगोशों की नस्लों की एक सूची दी गयी है।

  • न्यूजीलैंड सफेद खरगोश (New Zealand White Rabbit) - भारत में सबसे लोकप्रिय सफेद खरगोश की नस्ल।
  • अंगोरा खरगोश (Angora Rabbit) - यह भारत के पहाड़ी राज्यों में काफी आम है।
  • व्हाइट जाइंट (White Giant) - यह देखने में न्यूजीलैंड व्हाइट रैबिट से थोड़ा मोटा होता है|
  • नीदरलैंड ड्वार्फ खरगोश (Netherland Dwarf Rabbit) - इनमें से कुछ खरगोश सफेद होते हैं|
  • कैलिफ़ोर्निया व्हाइट रैबिट (California White Rabbit) - वे मुख्य रूप से सफेद होते हैं, पर उनके शरीर के कुछ ख़ास क्षेत्रों में काले / भूरे रंग के धब्बे होते हैं।
Share on:
comments powered by Disqus