post-thumb

भारत में पालतू तोतों की नस्लें (Paltu toton ki naslein)

यदि आप एक पालतू तोते की तलाश में हैं, और भारत में मौजूद विकल्पों की खोज कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।

इस लेख में, हम उन विभिन्न विकल्पों का पता लगाएंगे जो हमारे पास भारत में उपलब्ध हैं।

चेतावनी

हालांकि हम अपने घरों में आयातित और कुछ विदेशी पालतू तोतों की नस्लों को पालतू पक्षी के रूप में रख सकते हैं। परन्तु, भारत में जंगली तोतों को पालतू जानवर के रूप में रखना गैरकानूनी है। यह भारत के वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत एक दंडनीय अपराध है।

इसलिए, हालांकि कई लोग भारतीय जंगली तोतों को खरीदते और पालते हैं, पर यह अवैध है। आप इन तोतों को भारत में पालतू जानवर के रूप में नहीं रख सकते हैं - Indian ringneck parakeets, Alexandrine parakeets, Plum headed parakeets आदि।

इसके अलावा, दुनिया में कहीं भी जंगली तोते को पालतू जानवर के रूप में रखना कोई होशियारी का काम नहीं है। जंगली तोते घर के अंदर रहने की जीवन शैली के अनुकूल नहीं होते हैं, और आपको या आपके बच्चों को चोट भी पहुंचा सकते हैं।

Table of Contents
  • भारत में पालतू तोते की नस्लें
  • भारत में कौन से पालतू तोते हैं जो बोल सकते हैं?
  • भारत में सबसे सस्ते पालतू तोते कौन से हैं?

भारत में पालतू तोते की नस्लें

यहां हम कुछ लोकप्रिय पालतू तोते की नस्लों को सूचीबद्ध करेंगे जिन्हें अक्सर भारत में पालतू पक्षियों के रूप में रखा जाता है।

Budgies

यह सबसे प्यारे पालतू तोतों में से एक हैं, और इसलिए सबसे लोकप्रिय भी हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई मूल के तोते स्वभाव से बहुत ही मिलनसार होते हैं, और इनके छोटे आकार के कारण, इन्हें पालना आसान होता है। parrots

Budgies दो प्रकार के होते हैं - Show Budgies और Normal Budgies। Show Budgies आकार में थोड़े बड़े होते हैं। बाजार में उनके विभिन्न उत्परिवर्तन (mutations) उपलब्ध हैं, और इसलिए आप उन्हें विभिन्न रंगों में प्राप्त कर सकते हैं।

क्यूंकि यह छोटे होते हैं, इसलिए इन्हें छोटी जगह भी रख सकते हैं। लेकिन फिर भी यह बेहतर होगा कि उन्हें पर्याप्त जगह दी जाए।

वे कई सामान्य घरेलू ध्वनियों की नकल कर सकते हैं, और बोल भी सकते हैं। हालांकि, वे उतनी तेज नहीं चिल्लाते जितना कुछ बड़े तोते करते हैं। इसलिए, आप उन्हें छोटे अपार्टमेंट/घर में भी रख सकते हैं, जहां पड़ोसी आस-पास ही रहते हैं।

इन्हें 300-500 रुपये में खरीदा जा सकता है। अतः, वे काफी सस्ते होते हैं। Normal budgies की तुलना में Show budgies थोड़े महंगे होते हैं। इनका जीवनकाल 5-10 वर्ष होता है।

नोट

हालांकि बहुत से लोग छोटे तोते जैसे Budgies को सजावटी पक्षी के रूप में खरीदते हैं। परन्तु, हमें हर जानवर के साथ सम्मान और प्यार से पेश आना चाहिए। वे सजावटी वस्तुओं के रूप में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं नहीं हैं। यदि आप कोई तोता खरीद रहे हैं, अथवा गोद ले रहे हैं, तो कृपया उन्हें अपने बच्चों के रूप में, लोगों के रूप में अपनाएं।

Cockatiel

यह नस्ल एक मुर्गे की तरह दिखती है, खासकर उसके सिर पर कंघी के प्रकार के बाल। इसलिए इनका नाम Cockatiel है। parrots

इस नस्ल का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। वे कम आक्रामक होते हैं और अक्सर काटते भी नहीं हैं।

हालांकि वे बोल नहीं सकते, लेकिन वे बहुत अच्छी तरह से सीटी बजा सकते हैं, खासकर नर Cockatiel। वे अक्सर अपने मालिक को, अपनी पसंद की चीज़ों को देखकर या शीशे में अपना प्रतिबिंब देखकर सीटी बजाते हैं।

हालाँकि, Budgies की तरह ही, वे उतने तेज नहीं बोलते हैं। इसलिए, आप उन्हें छोटे अपार्टमेंट में भी रख सकते हैं, जहां आपके पड़ोसी आस-पास रहते हों।

चूंकि वे आकार में छोटे होते हैं, इसलिए वे छोटे अपार्टमेंट के लिए आदर्श हैं। भारत में आपको वो अक्सर थोड़े प्रशिक्षित (tamed) ही मिलेंगे। अगर वे नहीं भी हैं, तो भी आप उन्हें आसानी से प्रशिक्षित (tame) कर सकते हैं।

इन्हें 800-1500 रुपये में खरीदा जा सकता है। अतः, वे काफी सस्ते भी हैं। परन्तु उनके कुछ म्यूटेशन थोड़े महंगे हो सकते हैं। इनका जीवनकाल 10-14 वर्ष होता है।

Pacific Parrotlets

अमेरिकी मूल के ये छोटे तोते स्वभाव से काफी सक्रिय होते हैं। उन्हें बहुत अधिक ध्यान चाहिए होता है, और इसलिए वे अन्य पालतू जानवरों के साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। वे अपने मालिकों के प्यार और ध्यान को किसी और के साथ साझा करने से नफरत करते हैं। parrots

उन्हें आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है, और वे बोल भी सकते हैं।

इन्हें 4000-5000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसलिए, वे तुलनात्मक रूप से सस्ते ही हैं। इनकी उम्र 14-18 साल होती है।

Sun Conure

इन दक्षिण अमेरिकी तोतों का रंग सूर्योदय या सूर्यास्त के समान होता है। देखने में बहुत ही अद्भुत! parrots

ये काफी सक्रिय भी होते हैं, और अधिकांश समय पिंजरे के बाहर बिताना पसंद करते हैं। जब वे चंचल और खेलने के मूड में होते हैं, तो वे बहुत सारी आवाजें निकालते हैं।

इन्हें 15k-25k रुपये में खरीदा जा सकता है। इसलिए, वे बहुत नहीं तो कुछ महंगे तो हैं ही। इनका जीवन काल 15-20 वर्ष होता है।

Macaw

ये दक्षिण अमेरिकी तोते स्वभाव से बहुत सामाजिक होते हैं। वे लोगों और अन्य पालतू जानवरों के साथ रहना पसंद करते हैं। वे बात भी कर सकते हैं। parrots

अधिकांश Macaws बड़े आकार के तोते होते हैं, और इसलिए उन्हें कुछ अतिरिक्त रखरखाव की आवश्यकता होती है। इनकी उम्र लंबी होती है, 35-45 साल तक।

Macaw कई प्रकार के होते हैं और सभी को भारत में पालतू पक्षी के रूप में रखा जाना कानूनी है। Hahns macaw 40k-50k रुपये में खरीदा जा सकता है| लेकिन Blue and Gold Macaw भारत में ज्यादा लोकप्रिय हैं। इन्हें 1-2 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। अतः, वे बहुत महंगे हैं, पर आखिर क्यों न हों - वे देखने में बहुत बढ़िया भी तो लगते हैं।

नोट

अगर आप तोते खरीद रहे हैं, तो या तो युवा तोते लें जो प्रशिक्षित किये जा सकें, या ऐसे तोते जिन्हे पहले से ही प्रशिक्षित (tame) किया गया हो।

कुछ अन्य तोते जिन्हें आप भारत में पालतू पक्षी के रूप में रख सकते हैं, वे निम्नलिखित हैं:

  • अफ्रीकी ग्रे तोते (African Grey Parrots) - यह आपको रु40k से 50k तक में मिलेंगे
  • Orange Winged Amazon, Blue Fronted Amazon, Yellow Crowned Amazon
  • Cockatoo
  • Monk Parakeets
  • Eclectus तोता (Eclectus Parrot)
नोट

यदि आपके पास तोते की देखभाल करने का कोई अनुभव नहीं है, और आप इस संबंध में एक नयी शुरुआत कर रहे हैं, तो आपको अफ्रीकी ग्रे तोते, Macaw, आदि जैसे तोते खरीदने से बचना चाहिए। बड़े तोतों को अधिक रखरखाव की आवश्यकता होती है, और वह ज्यादा महंगे भी होते हैं। आपको उनके लिए एक बड़े पिंजरे की आवश्यकता होगी, और उन्हें नियमित रूप से पशु चिकित्सक के पास भी ले जाना होगा। यदि आप बहुत अधिक यात्रा करते हैं, तो संभवतः कोई बड़ा पक्षी रखना एक अच्छा विचार नहीं होगा। उन्हें अपने साथ ले जाना आपको बहुत महंगा भी पड़ सकता है।

बड़े तोते तुलनात्मक रूप से अधिक सामाजिक भी होते हैं, और जब तक वे आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं जाते, तब तक आपको उनके साथ रोजाना 3-4 घंटे बिताने की जरूरत होती है। उन्हें अच्छे से सामाजिककरण (socialize) की जरूरत है। अन्यथा, वे बहुत बुरा रवैया विकसित कर सकते हैं और आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित कर सकते हैं, जैसे काटना, आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए सामान को नष्ट करना, आदि। उनमें चिंता और अवसाद के लक्षण भी विकसित होते देखे गए हैं।

इसलिए छोटे आकार के तोतों से शुरू करें, जो:

  • प्रशिक्षित करने और वश में करने में आसान होते हैं
  • देखभाल करने में भी आसान होते हैं

तो, Budgies, Cockatiel, आदि जैसी नस्लों के लिए जाएं। हालांकि वे आसानी से पाले जा सकते हैं, परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप उनको अनदेखा ही कर दें। छोटे तोतों के लिए भी एक बड़ा पिंजरा ही मंगवाएं, ताकि उन्हें व्यायाम करने और घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। आपको उनके साथ कुछ समय भी बिताना चाहिए, लेकिन यह इतना जरूरी नहीं है। कुछ लोग इन पक्षियों को सजावटी पक्षियों के रूप में भी रखते हैं।

विचार करने योग्य एक बात और भी है - बड़े तोते आपके बच्चों को चोट पहुँचा सकते हैं। वहीं, छोटे तोते बहुत नाजुक होते हैं और आपके बच्चे उन्हें चोट पहुंचा सकते हैं। आपको न केवल अपने तोतों को प्रशिक्षित करना होगा, बल्कि अपने बच्चों को भी - उन्हें सिखाना होगा की इन पक्षियों को कैसे संभालना है, और उनके साथ कैसे व्यवहार करना है। शुरुआती कुछ महीनों में, पर्यवेक्षण (supervision) के लिए किसी वयस्क का साथ रहना आवश्यक है।

भारत में कौन से पालतू तोते हैं जो बोल सकते हैं? (Paaltu tote jo bol sakte hein)

बहुत से लोग पालतू तोता पाने के लिए प्रेरित होते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे बोल सकते हैं। यह तोतों की एक अनूठी विशेषता है, जो कोई अन्य पालतू जानवर प्रदान नहीं कर सकता है।

यहां भारत के कुछ सबसे आम पालतू तोतों की सूची दी गई है, जो बोलने के लिए जाने जाते हैं, या अपने आस-पास की आवाज़ों की नकल करते हैं।

  • Budgies
  • Pacific Parrotlets
  • Macaw
  • African Grey - जब बोलने की बात आती है, तो वे शायद सर्वश्रेष्ठ तोतों में से एक हैं।

भारत में सबसे सस्ते पालतू तोते कौन से हैं? (Saste paaltu tote)

हालांकि ऐसी कई नस्लें हैं जिनकी कीमत हजारों या लाखों रुपये तक हो सकती है। परन्तु, सभी तोतों की नस्लें इतनी महंगी नहीं होतीं। आप बहुत ही उचित मूल्य पर कई प्यारी नस्लें प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप पहली बार पालतू तोता या पक्षी लेने जा रहे हैं, तो सस्ता तोता लेना संभवतः एक अच्छा विचार है।

आइए ऐसे कुछ तोतों की सूची देखें।

  • Budgies - रु 300-500। ये आपको लगभग सभी पक्षी की दुकानों में मिल जाएंगे। वे बहुत आम हैं। वे पालने में बहुत आसान होते हैं। इसलिए, वे शुरुआती लोगों के लिए आदर्श हैं।
  • Cockatiel - रु 800-1500। वे शायद भारत में दूसरे सबसे लोकप्रिय पालतू तोते हैं। हालांकि उनके कुछ उत्परिवर्तित (mutated) संस्करण महंगे हैं, जैसे की Albino Cockatiel parakeet (वे सफेद रंग के होते हैं) की कीमत रु 6000-8000 होती है।
  • Peach Faced Lovebirds - वे भारत में आसानी से उपलब्ध हैं। परन्तु, आम तौर पर आप उन्हें आसानी से प्रशिक्षित (tame) नहीं कर पाएंगे। अतः, उन्हें कम उम्र में प्राप्त करें, जब वे छोटे हों। हालांकि वे काफी सस्ते होते हैं, परन्तु उनके कुछ उत्परिवर्तित (mutated) संस्करण महंगे हो सकते हैं। (भारत में सभी प्रकार के Lovebirds को पालतू पक्षियों के रूप में रखा जा सकता है)
  • Green Cheeked Conure - वे भारत में काफी आम हैं, और आप उन्हें आसानी से प्रशिक्षित (tame) कर लेंगे। वे बहुत सस्ते होते हैं, परन्तु उनके कुछ उत्परिवर्तन (mutated) थोड़े महंगे हो सकते हैं (जैसे Cinnamon, Pineapple, आदि)। इनकी देखभाल करना भी आसान होता है।
  • Monk Parakeets - वे भी भारत में काफी आम हैं।
  • Zebra Finches - वे महंगे नहीं हैं, और देखभाल करने में भी आसान हैं। परन्तु, आपको वो शायद ही दुकान से प्रशिक्षित (tame) करे हुए मिलेंगे, और उन्हें खुद प्रशिक्षित (tame) करना बहुत कठिन होता है। (भारत में सभी प्रकार के Finches को पालतू पक्षियों के रूप में रखा जा सकता है)

वैसे इन सब बातों में बहुत दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। बस किसी ऐसी नस्ल को चुनें जो आपके दिल को भाये, और उनकी खाने की आदतों, देखभाल के सुझावों, आदि के बारे में कुछ पढ़ लें।

आप जो भी तोता लेते हैं, वह समय के साथ आपका सबसे अच्छा दोस्त बन जाएगा, अगर आप उसे पर्याप्त प्यार, स्नेह देते हैं और देखभाल करते हैं। उन्हें एक पालतू जानवर के बजाय, अपने दोस्त के रूप में अपनाएं। जब पालतू जानवरों की देखभाल की बात आती है, तो यह संभवतः सबसे महत्वपूर्ण और कारगर युक्ति है।

अब और विलंब न करें। बस आगे बढिये, और अपने भविष्य के दोस्त को घर ले आइये!

Share on:
comments powered by Disqus