post-thumb

भारत में पालतू बिल्ली की नस्लें (Paltu billi ki naslein)

यदि आप एक पालतू बिल्ली प्राप्त करना चाहते हैं, और विभिन्न नस्लों की खोज कर रहे हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं या खरीद सकते हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।

इस लेख में, हम भारत में पालतू बिल्लियों के विभिन्न विकल्पों का पता लगाएंगे।

चेतावनी

भारत में हम जंगली बिल्लियों को पालतू जानवर के रूप में नहीं रख सकते हैं (जैसे की fishing cats, golden cats, marbled cats)। जंगल में पाए जाने वाले अधिकांश जानवर भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं। लेकिन हम कई अन्य प्रकार की बिल्लियों को पालतू जानवर के रूप में रख सकते हैं, कुछ विदेशी नस्लें, कुछ आयातित।

भारत में पायी जाने वाली पालतू बिल्ली की नस्लें

फारसी बिल्ली (Persian Cat)

ये बिल्लियाँ ईरानी मूल की हैं, और इन्हें अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे फ़ारसी लॉन्गहेयर (Persian longhair), शिराज़ी (Shirazi), आदि। ये बिल्लियाँ भारत में सबसे प्रसिद्ध पालतू बिल्ली की नस्लों में से एक हैं। cats

वे मध्यम-से-बड़े आकार की होती हैं, और सफेद, काले, लाल, चॉकलेट, क्रीम रंगों में पायी जाती हैं। हालांकि आपको अक्सर सफेद रंग की पर्शियन बिल्ली ज्यादा नज़र आएगी। उनका जीवन काल 14-15 वर्ष का होता है।

चूंकि इन बिल्लियों में घने बाल होते हैं, इसलिए उनको संवारने और साफ़ रखने के लिए बहुत अधिक प्रयास और ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, वे बहुत नखरीली भी होती हैं, और काफी उधम भी मचाती हैं।

नोट

पर्शियन बिल्लियों का एक बहुत छोटा संस्करण भी आता है। उनका आकार बहुत छोटा होता है, और स्वाभाविक रूप से उनके बाल भी छोटे होते हैं।

सीअमेज़ बिल्ली (Siamese Cat)

यह बिल्लियों की सबसे सक्रिय और बुद्धिमान नस्लों में से एक है। अतः जाहिर है कि वे काफी शरारती भी होती हैं। यदि आप आसानी से चिढ़ जाते हैं, तो इन बिल्लियों को न लें। वे आपके साथ खेलने और मेल-मिलाप करने की बहुत कोशिश करेंगी। cats

यह एक मध्यम आकार की बिल्ली है, जिसमें नखरे भरपूर होते हैं। अपने जोखिम पर ही उन्हें अनदेखा करने की जुर्रत करें !

उन्हें पसंद होता है की लोग उनपर ध्यान दें, और वे इसे किसी भी तरह हासिल भी कर लेती हैं। मैंने उन्हें अपने मालिकों का केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए रोने का नाटक तक करते देखा है। जरा उनकी शैतानी की कल्पना करिये !

उनकी आंखें नीली होती हैं, और सामान्य तौर पर आप उन्हें सिल्वर-ग्रे रंग में पाएंगे।

मैन कून (Maine Coon)

ये अमेरिकी मूल की, बड़े आकार की बिल्लियां हैं। उन्हें कुछ अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे मौली, सूसी, जेंटल जायंट्स (Molly, Susie, Gentle Giants)। cats

वे आसानी से विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में समायोजित हो जाती हैं, और इसी कारणवश वे दुनिया भर में प्रचलित हैं।

वे स्वभाव से बहुत कोमल होती हैं (इसलिए इनका नाम जेंटल जायंट्स है)। उन्हें प्रकृति में Siamese बिल्ली के विपरीत मानें। वे काफी शांतचित्त होती हैं, और आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगी।

इसलिए, यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आप इस बिल्ली की नस्ल को पालने के बारे में विचार कर सकते हैं। वे आपके और आपके बच्चों की सबसे अच्छी दोस्त बनेंगी।

आप उन्हें विभिन्न रंगों में प्राप्त कर सकते हैं, जैसे काला, सफेद, नीला, क्रीम, आदि।

बॉम्बे कैट (Bombay Cat)

बॉम्बे बिल्लियाँ भी कोमल और शांत स्वभाव की होती हैं। वे काले पैंथर के लघु संस्करण की तरह दिखती हैं - काले चमकदार बाल, सुनहरी आंखें और कुछ हद तक गठीला बदन। cats

वे छोटे-मध्यम आकार की होती हैं, और विभिन्न वातावरणों और जीवन शैली में आसानी से ढल जाती हैं। आप उन्हें आसानी से प्रशिक्षित कर सकते हैं, और यहां तक कि उन्हें एक छोटे कुत्ते की तरह पट्टा बाँधकर टहलाने के लिए भी ले जा सकते हैं। अगर दुनिया में कहीं भी कुत्ते की प्रजातियों और बिल्ली की प्रजातियों का एक आदर्श संयोजन है, तो यह वही है!

हालांकि ये स्वभाव से शांत होती हैं, लेकिन इन्हें घूमना-फिरना और खेलना बहुत पसंद होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि उन्हें पर्याप्त खिलौने मिलें और बहुत से करतब सीखने को मिलें। वे यह सब बहुत पसंद करती हैं।

एक तरह से, अगर प्रकर्ति और व्यवहार की बात की जाये, तो आप कह सकते हैं कि वे Siamese बिल्ली और मेन कून का एक संकर (hybrid) हैं - शांति और नटखटता का एक आदर्श मिश्रण।

हिमालयी बिल्लियाँ (Himalayan Cats)

ज्यादातर सफेद रंग में पाए जाने वाली ये बिल्लियां, पर्शियन बिल्लियों से काफी मिलती-जुलती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे पर्शियन (Persian) और Siamese बिल्लियों की एक क्रॉस नस्ल हैं। और इस वजह से वो थोड़ी महंगी हैं। cats

वे गोदी में रखने वाली बिल्लियां हैं (lap cats), क्योंकि वे इंसानों के साथ रहना पसंद करती हैं। वे स्वभाव से बहुत आलसी होती हैं, और आप उन्हें बहुत ज्यादा इधर-उधर कूदते हुए नहीं पाएंगे।

उनके इसी शांत स्वभाव के कारण, वे अन्य पालतू जानवरों के साथ भी काफी सहज रहती हैं।

उनकी पहचान उनके चेहरे के रंग और उनकी नीली आंखों से होती है।

चित्तीदार बिल्ली / भारतीय बिल्ली (Spotted Cat / Indian Cat)

यह वह बिल्ली है जिससे हम भारतीय सबसे ज्यादा परिचित हैं। हम अक्सर उन्हें अपनी गलियों और छतों पर देखते हैं। जाहिर है, यह भारत में सबसे अधिक पाई जाने वाली बिल्ली है, और हमारी जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल है। cats

इनके बाल छोटे और रंग में चित्तीदार ग्रे होते है। लेकिन इनकी पूंछ अपेक्षाकृत लंबी होती है।

हालांकि वे काफी शर्मीली होती हैं और अजनबियों से डरती हैं, लेकिन एक बार दोस्ती करने के बाद वे आपकी सबसे वफादार दोस्त बन सकती हैं। वे घर के अंदर भी रह सकती हैं, जैसे वे बाहर रहती हैं।

नोट

जहां तक हो सके, हमें बिल्ली को खरीदने की बजाय, गोद लेने की कोशिश करनी चाहिए। भारतीय बिल्ली के मामले में यह और भी उचित है। चूंकि ये बिल्लियाँ भारत में बहुत अधिक पाई जाती हैं, इसलिए आपको इन्हें कभी खरीदना नहीं चाहिए। बस अपने निवास के पास किसी बिल्ली से दोस्ती करें, या उन्हें किसी पशु NGO से गोद ले लें।

Ragdoll

ये अमेरिकी मूल की, आकार में बड़ी बिल्लियां हैं। उनकी बहुत ही आकर्षक नीली आँखें होती हैं।

वे विभिन्न रंगों में पायी जाती हैं, जैसे कि क्रीम, चॉकलेट, लाल, आदि, और इनका जीवन काल 13-16 वर्ष होता है।

एबिसिनियन (Abyssinian)

ये मिस्र मूल की छोटी दिखने वाली बिल्लियाँ हैं। वे विभिन्न रंगों में पायी जाती हैं, जैसे कि cinnamon, चॉकलेट, काला, आदि। इनका जीवन काल 14-15 वर्ष होता है।

स्कॉटिश फोल्ड (Scottish Fold)

जैसा कि नाम से पता चलता है, उनका स्कॉटिश मूल (यानी UK) है। वे मध्यम ऊंचाई की होती हैं, और विभिन्न रंगों में पायी जाती हैं - सफेद, काला, क्रीम, चांदी, आदि। उनका जीवन काल 11-13 वर्ष है।

डेवोन रेक्स (Devon Rex)

वे बहुत रेशमी और छोटे बालों वाली, छोटे आकार की बिल्लियाँ हैं। वे यूनाइटेड किंगडम (UK) से उत्पन्न हुई हैं, और उन्हें कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे कि एलियन कैट (Alien cat) और पिक्सी कैट (Pixie cat)।

वे बिल्लियों की सबसे प्यारी नस्लों में से एक हैं, और उनकी उम्र 12-15 साल होती है।

अमेरिकी शॉर्टएयर (American Shorthair)

अमेरिकी शॉर्टएयर या घरेलू शॉर्टएयर (Domestic Shorthair) बिल्लियाँ मूल रूप से अमेरिकी हैं। वे बहुत प्यारी मध्यम-बड़े आकार की बिल्लियाँ हैं, जिनकी उम्र 12-15 साल होती है। आप उन्हें टैब्बी (tabby), ब्लैक, ब्राउन और सिल्वर रंगों में प्राप्त कर सकते हैं।

स्फिंक्स (Sphynx)

वे कनाडाई मूल की, थोड़ी अजीब दिखने वाली बिल्लियाँ हैं (और शायद थोड़ी डरावनी भी)। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके बाल नहीं होते हैं। cats

क्या आपको याद है कि प्रसिद्ध सिटकॉम फ्रेंड्स (Friends) के एक एपिसोड में रेचेल (Rachel) एक बिल्ली खरीद लायी थी? - वह स्फिंक्स बिल्ली ही थी। वे सफेद, क्रीम, काले, चॉकलेट रंगों में पायी जा सकती हैं, और उनका जीवनकाल 12-14 वर्ष होता है।

बिल्ली की इन नस्लों के अलावा, यहां कुछ और बिल्लिओं की सूची दी गई है जिन पर आप विचार कर सकते हैं:

  • विदेशी शॉर्टएयर (Exotic Shorthair) - अमेरिकी मूल की मध्यम आकार की बिल्लियाँ। ये काफी शांत और प्यारी बिल्लियाँ होती हैं।
  • ब्रिटिश शॉर्टएयर (British Shorthair या Britannica) - यह UK मूल की बड़े आकार की बिल्लियाँ होती हैं।
  • अमेरिकन बॉबटेल (American Bobtail) - उनके पास एक चमकदार बालों का कोट होता है, और यह थोड़ी गठीली होती हैं (बिल्कुल बॉम्बे बिल्ली की तरह)। उनकी अनूठी पूंछ उनकी सबसे उत्कृष्ट विशेषता है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख ने आपको बिल्लियों की आकर्षक दुनिया से परिचित कराने के अपने उद्देश्य की पूर्ति की होगी। अब, बस अपने दिल की सुनें और वह नस्ल प्राप्त करें जो आपको लगता है कि आपके व्यक्तित्व को सबसे अच्छी तरह से पूरक करती है।

हालाँकि आप जो भी चुनते हैं, वह संभवतः कभी गलत नहीं होगा। हर बिल्ली खुशी और स्नेह का भंडार होती है। आपका ही इंतज़ार करता, आपके भविष्य का सबसे घनिष्ठ मित्र। हमारी शुभकामनाएं!

Share on:
comments powered by Disqus