post-thumb

मछली असंगति: किन मछलियों को एक साथ नहीं रखना चाहिए?

हम इंसान उस इलाके में रहना पसंद करते हैं जिसे हम पसंद करते हैं, और उन लोगों के साथ जिन्हें हम पसंद करते हैं। यही बात मछलियों पर भी लागू होती है। फिश टैंक का माहौल उनके प्राकृतिक आवास के जितना करीब होगा, वे उतना ही सहज महसूस करेंगी।

कुछ मछलियाँ नंगे तल के टैंक (bare bottom tank) में रहना पसंद करती हैं, कुछ पेड़-पौधे वाले टैंक (planted tank) में। कुछ मंद प्रकाश पसंद करती हैं, कुछ मंद प्रकाश पसंद नहीं करती हैं। पानी के तापमान, pH स्तर, आदि के लिए भी यह सच है।

अन्य पालतू जानवरों के विपरीत, मछलियों के लिए आपसी अनुकूलता एक बड़ी बात होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुत्ते कुत्तों को नहीं खाते, बिल्लियाँ बिल्लियाँ नहीं खातीं, लेकिन कुछ मछलियाँ, कुछ अन्य मछलियों को खाती हैं।

इस लेख में, हम कुछ आक्रामक मछलियों की नस्लों को देखेंगे, जिन्हें अन्य शाँत मछलियों के साथ नहीं रखा जाना चाहिए| साथ ही, कुछ असंगत मछलियों के जोड़ों पर भी नज़र डालेंगे।

Table of Contents
  • टैंक की मछली या जंगली मछली
  • एक्वेरियम परिस्थितिओं पर आधारित संगतता
  • आकार के आधार पर मछलियों की असंगति
  • भोजन खाने के क्षेत्रों के आधार पर मछलियों की संगतता
  • एक्वेरियम में किस तरह की मछलियां एक साथ रह सकती हैं?

टैंक की मछली या जंगली मछली

मछली का व्यवहार निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होता है:

  • टैंक की मछलियाँ बनाम जंगली मछलियाँ
  • प्राकृतिक मछलियाँ बनाम मानव निर्मित मछलियाँ

मछलियाँ जो जीवन भर एक एक्वेरियम में रही हैं, वे उन मछलियों से भिन्न होंगी जो नदी-तालाबों-महासागरों से पकड़ी गई हैं। यह किसी भी जानवर के लिए सच है - उदाहरण के लिए, आप हमेशा बता सकते हैं कि कोई शेर चिड़ियाघर में पैदा हुआ था, या जंगल से पकड़ा गया था और फिर बाद में चिड़ियाघर लाया गया था।

प्राकृतिक मछलियाँ (विशेष रूप से जो नदी-तालाबों-महासागरों से पकड़ी गयी हैं) आम तौर पर टैंक वाली, मानव निर्मित मछलियों की तुलना में अधिक आक्रामक होती हैं।

उदाहरण के लिए, Goldfishes धीमी गति से चलने वाली, मानव-निर्मित, टैंक की मछलियाँ होती हैं, और इसलिए कम आक्रामक होती हैं। अगर आप बार्ब्स (Barbs), एंजिल फिश (Angel fishes) उनके पास रखेंगे, तो ये गोल्ड फिश (Goldfishes) को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे की उनके पंख (fin) आदि काटकर।

प्राकृतिक मछलियाँ बनाम मानव निर्मित मछलियाँ

हालाँकि अधिकांश मछलियों की नस्लें प्राकृतिक होती हैं (लगभग 90-95%), पर कुछ मानव निर्मित भी होती हैं। कुछ मानव निर्मित मछलियों के उदाहरण हैं - Goldfish, फ्लावरहॉर्न मछली (Flowerhorn fish), आदि। मानव निर्मित मछलियाँ स्पष्ट रूप से टैंक में रहने वाली नस्ल ही होती हैं। अतः, प्राकृतिक मछलियों और मानव निर्मित मछलियों का व्यवहार थोड़ा भिन्न होता है।

नोट

जंगली मछलियों को टैंक के जीवन के अनुकूल होने में कुछ समय लगेगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि परिस्थितियां उनके अस्तित्व के लिए एकदम सही हों। वो मछलियाँ जो एक टैंक में पैदा हुई थीं, वे पहले से ही उन परिस्थितिओं के अभ्यस्त होती हैं। इसलिए, उन्हें संभालना आसान होता है।

एक्वेरियम परिस्थितिओं पर आधारित संगतता

यह स्पष्ट है कि केवल वही मछलियाँ एक साथ रह सकती हैं, जो समान परिस्थितिओं को सहन कर सकती हैं।

यदि आप कोई प्राकृतिक मछली ले रहे है, तो आपको पता होना चाहिए कि वे दुनिया में प्राकृतिक रूप से कहाँ पाई जाती हैं - भारत, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, आदि कहाँ पर। यह आपको बताएगा कि मछली गर्म पानी की है, या ठंडे पानी की है, वो pH स्तर क्या है जिसमें वो सहज रूप से रह पाती हैं, वे साफ पानी में रहती हैं या गहरे गंदे पानी में, प्राकृतिक दुनिया में इनके साथ और कौन सी मछलियाँ रहती हैं, वे किस प्रकार का आहार लेती हैं, आदि।

उदाहरण के लिए, यदि आप ठंडे पानी की मछलियों के साथ-साथ गर्म पानी की मछलियों को रखेंगे, तो उनमें से एक को निश्चित रूप से नुकसान होगा।

एक ही भूगर्भीय स्थान की मछलियों का आहार शायद एक जैसा होगा। यह भी मछली अनुकूलता का एक कारक है। ऐसी मछलियाँ एक दूसरे के साथ अधिक संगत होंगी।

नोट

कुछ दक्षिण-अमेरिकी मछलियाँ हैं: कोरीडोरस (Corydoras - वे कैटफ़िश हैं), स्टिंग रेज़ (Sting Rays), जियोफैगस सिक्लिड्स (Geophagus cichlids), एरोवाना (Arowana), आदि।

नोट

कुछ मछली प्रजातियां दूसरों की तुलना में अधिक अनुकूलनीय (adaptable) होती हैं। जबकि कुछ अपने पर्यावरण के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं।

आकार के आधार पर मछलियों की असंगति

मछलियों के साथ एक बुनियादी नियम यह है कि मछली अपने मुंह में फिट/समाहित होने वाली हर चीज को खा लेगी। इसलिए, यदि आप छोटी मछलियों के साथ-साथ बड़ी मछलियों को एक टैंक में रख रहे हैं, तो शायद आपको कुछ दिनों में अपने एक्वेरियम में छोटी मछलियाँ नहीं मिलेंगी। जहां तक संभव हो, समान आकार की मछलियों को एक साथ रखें।

उदाहरण के लिए, Gold fishes, गप्पी मछलियों (Guppy fishes) के बच्चों को खा सकती हैं (कभी-कभी बड़ी गप्पी को भी खा जाती हैं)। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे उनके मुंह में समाहित हो सकती हैं। मछली वही खाएगी जो उसके मुंह में आ जाता है।

भोजन खाने के क्षेत्रों के आधार पर मछलियों की संगतता

मछलियों द्वारा अन्य मछलियों पर हमला करने और उन्हें मारने/खाने के अलावा, एक अन्य कारक है जिसे हमें ध्यान में रखने की आवश्यकता है, जब हम मछलियों की विभिन्न नस्लों की पारस्परिक अनुकूलता के बारे में बात करते हैं - उनके भोजन खाने वाले क्षेत्र (food eating zones)।

मछलियाँ तीन प्रकार की होती हैं, जब एक्वेरियम के अंदर के क्षेत्र की बात आती है जहाँ से वे अपना भोजन प्राप्त करती हैं:

  • शीर्ष स्तर के फीडर (Top-level feeders) - वे उस भोजन को खाते हैं जो पानी की सतह पर तैर रहा है, या जो एक्वेरियम के ऊपरी हिस्से में है। उदाहरण के लिए, गप्पी, मोलीज़, स्वोर्डफ़िश, एरोवाना, (Guppies, Mollies, Swordfish, Arowana) आदि।
  • मिड-लेवल फीडर (Mid-level feeders) - वे पानी के बीच में तैरने वाले भोजन को खाते हैं। उदाहरण के लिए, टेट्रास, बार्ब्स, एंगल फिश, रेनबो, चिक्लिड्स, (Tetras, Barbs, Angel fishes, Rainbows, Cichlids) आदि।
  • बॉटम-लेवल फीडर (Bottom-level feeders) - वे अपना खाना फिश टैंक के तल से खाते हैं। उदाहरण के लिए, कैटफ़िश (जैसे Corydoras), Loaches, आदि।

हालांकि इसके बहुत अपवाद भी देखने को मिलते है। उदाहरण के लिए, हालांकि एंजेल फिश (Angel fishes) मुख्य रूप से मिड-लेवल फीडर होती हैं, लेकिन वे ऊपर आ सकती हैं और ऊपर तैरते हुए खाने को भी खा सकती हैं।

हमारे एक्वेरियम में इन विभिन्न प्रकार की मछलियों का इष्टतम मिश्रण होना चाहिए। ताकि कोई खाना बर्बाद न हो। यह भी सुनिश्चित करें कि वे सभी एक दूसरे के साथ शांति से रह सकें।

उदाहरण के लिए, यदि आप एंजेल फिश (Angel fishes) रखना चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके एक्वेरियम का मध्य-स्तर आपने संभाल लिया है। इसलिए, आपको दो कारणों से टेट्रास (Tetras) को इनके साथ नहीं रखना चाहिए:

  • एंजेल फिश और टेट्रास दोनों मिड-लेवल फीडर हैं। तो, वे मछली टैंक के बीच में भोजन के लिए लड़ेंगे, और पानी के ऊपर और नीचे तैरने वाला भोजन बर्बाद हो जाएगा।
  • इससे भी बड़ी समस्या यह है कि एंजेल फिश, टेट्रास मछली को खा सकती है!

3 फीट के टैंक में हम रख सकते हैं:

  • 4-6 एंजेल मछलियाँ - वे टैंक के बीच में तैरता हुआ खाना खाएँगी। वे ऊपर का खाना भी खा सकती हैं।
  • उनके साथ हम 4 कैटफ़िश (जैसे Corydoras) रख सकते हैं, जो सबसे नीचे तल पर पड़ा खाना खाएंगी।
नोट

कुछ मछलियाँ केवल मरी हुई मछलियों को ही खाती हैं (scavengers)। ऐसी मछलियाँ आम तौर पर, अन्य सभी मछलियों की नस्लों के साथ रहने के लिए अनुकूल होती हैं।

एक्वेरियम में किस तरह की मछलियां एक साथ रह सकती हैं?

अब, आइए उन संगत (compatible) मछलियों को देखें, जिन्हें हम कुछ सबसे लोकप्रिय मछलियों के साथ रख सकते हैं। एक साथ रहने वाली मछलियों को अक्सर “टैंक साथी (Tank mates)” कहा जाता है।

हम उन मछलियों पर भी नज़र डालेंगे जो असंगत (incompatible) हैं, यानी ऐसी मछलियाँ जिन्हें एक ही मछली टैंक में एक साथ नहीं रखा जा सकता है। (अर्थार्थ नस्ल के प्रकार के आधार पर मछलियों की असंगति)

यदि आप असंगत मछलियों को एक साथ रखेंगे, तो कमजोर मछलियों की नस्ल :

  • या तो मारी जाएगी
  • या पीटी जाएगी, और चोट खायेगी
  • दर-किनार कर दी जाएगी - वे हमेशा डरे हुए दिखेंगी और हावी मछलियों से छिपने की कोशिश करेंगी
  • बीमार रहेंगी

संगतता को न केवल मछली की नस्ल के आधार पर देखा जाना चाहिए, बल्कि उप-नस्ल के प्रकार, नर-मादा, आदि के आधार पर भी देखा जाना चाहिए। यहां तक कि एक ही नस्ल की मछलियां भी थोड़ी-थोड़ी भिन्न हो सकती हैं - कमजोर मछलियों पर मजबूत मछलियां हावी हो सकती हैं।

गोल्ड फिश के साथ कौन सी मछलियाँ रखी जा सकती हैं?

आदर्श रूप से हमें किसी अन्य मछली को गोल्ड फिश (Gold fishes) के साथ नहीं रखना चाहिए। Gold fishes धीमी गति से चलने वाली, टैंक में पैदा हुई, मानव निर्मित मछलियाँ होती हैं, और इसलिए कम आक्रामक होती हैं। अधिकांश अन्य प्राकृतिक मछलियाँ उन्हें चोट पहुँचा सकती हैं, भले ही वे उन्हें मारें न। अगर आप बार्ब्स (Barbs), एंजेल फिश (Angel fishes) उनके साथ रखेंगे, तो ये गोल्ड फिश को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे की उनके पंख आदि काटकर।

इसके अलावा, हम अक्सर गोल्ड फिश को नंगे तल के टैंकों (bare bottom tanks) में रखना पसंद करते हैं, क्योंकि वे बहुत अधिक खाती हैं और मल पैदा करती हैं। नंगे तल के टैंकों को साफ करना आसान होता है। परन्तु, अधिकांश प्राकृतिक मछलियों के मामले में, हम एक पेड़-पौधे वाला मछली टैंक (planted fish tank) पसंद करते हैं।

गोल्ड फिश, गप्पी (Guppy) मछलियों के बच्चों को खा सकती हैं (कभी-कभी Guppy भी खा जाती हैं)। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वे उनके मुंह में फिट हो सकती हैं। मछली वही खाएगी जो उसके मुंह में फिट बैठता है।

यहां तक कि गोल्ड फिश की कुछ उप-प्रजातियां भी संगत नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए, आपको कॉमेट गोल्ड फिश (Comet Gold fish) के साथ ओरंडा गोल्ड फिश (Oranda Gold fish) नहीं रखनी चाहिए। कॉमेट गोल्ड फिश तेजी से चलती है, और वे ओरंडा गोल्ड फिश पर हावी हो जाएंगी, और हो सकता है की पीटें भी।

हालांकि, Koi मछलियों को गोल्ड फिश के अनुकूल माना जाता है।

गप्पी मछलियों के साथ कौन सी मछलियाँ रखी जा सकती हैं?

यदि आपके पास पहले से ही गप्पी (Guppies) हैं (वे शीर्ष-स्तरीय फीडर हैं), और आप मछली समुदाय बनाने के लिए कुछ अन्य मछली नस्लों को अपने एक्वेरियम में डालना चाहते हैं, तो निम्नलिखित मछली नस्लों पर विचार किया जा सकता है:

  • इंद्रधनुष (Rainbows) - वे मध्य स्तर पर तैरता खाना खाएंगी
  • कैटफ़िश (जैसे Corydoras) - वे सबसे नीचे पड़ा खाना खाएँगी

अन्य मछलियाँ जिन्हें आप गप्पी के साथ रख सकते हैं, वे हैं - प्लेटीज़, फीमेल बेट्टा, लोचेस, रेनबो फिश, स्वॉर्डटेल, टेट्रास, (Platies, Female betta, Loaches, Rainbow fish, Swordtail, Tetras) आदि।

इन मछलियों को गप्पी के साथ न रखें - गोल्ड फिश, चिक्लिड्स, मोलीज़, (Gold fishes, Cichlids, Mollies) आदि। हालांकि, गोल्ड फिश और मोलीज़ गप्पी के साथ संगत हैं, पर वे गप्पी के बच्चों को खा जाती हैं।

एंजेल फिश के साथ कौन सी मछलियां रखी जा सकती हैं?

नर एंजेल मछलियाँ (Angel fishes) अपनी मादाओं की रक्षा करते हैं, लेकिन वे अक्सर अन्य नर एंजेल मछलियों से लड़ते हैं। इसलिए, कमजोर नर एंजेल मछली अक्सर चोटिल हो जाती हैं, उनके पंख टूट जाते हैं, या वो बीमार पड़ जाती हैं।

जैसा कि हमने पहले ही देखा, हम कैटफ़िश (जैसे Corydoras) को एंजेल फ़िश के साथ रख सकते हैं। हम इन मछलियों को भी एंजेल फिश के साथ भी रख सकते हैं - बार्ब्स, गौरामिस, मोलीज़, लोचेस, प्लेटीज़, रेनबो फिश, शार्क, स्वॉर्डटेल, (Barbs, Gouramis, Mollies, Loaches, Platies, Rainbow fish, Sharks, Swordtail) आदि|

एंजेल फिश, टेट्रास (Tetras - कार्डिनल टेट्रा, नियॉन टेट्रास, आदि) खा सकती हैं। तो, वे संगत नहीं हैं। एंजेल फिश के साथ कुछ अन्य असंगत मछलियां हैं - डिस्कस, फीमेल बेट्टा, गोल्ड फिश, गप्पी, कोई, ऑस्कर, (Discus, Female Betta, Gold fish, Guppies, Koi, Oscars) आदि।

बेट्टा मछलियों के साथ कौन सी मछलियाँ रखी जा सकती हैं?

वे आम तौर पर चावल के खेतों में पायी जाती हैं। वे अपना सारा जीवन पानी से भरे चावल के खेतों के एक बहुत छोटे से हिस्से में बिताती हैं।

नर बेट्टा मछलियों (Male Betta fishes) को लड़ाकू मछली कहा जाता है, क्योंकि वे स्वभाव से बहुत आक्रामक होती हैं। एक नर बेट्टा, मादा बेट्टा को भी मार सकता है, यदि उन्हें लंबे समय तक एक साथ रखा जाए। इसलिए मछली पालन करने वाले उन्हें प्रजनन के बाद अलग कर देते हैं।

इसलिए आपको बेट्टा फिश को अलग से रखना चाहिए। यानी नर और मादा बेट्टा को अलग-अलग रखें। वे प्राकृतिक दुनिया में भी इसी तरह से ही रहती हैं। वे केवल प्रजनन के लिए मिलते हैं, और फिर दूर चले जाते हैं।

निम्नलिखित मछलियाँ मादा बेट्टा के साथ संगत हैं - गप्पी, मोलीज़, प्लैटीज़, रेनबो फिश, स्वॉर्डटेल, टेट्रास, (Guppies, Mollies, Platies, Rainbow fish, Swordtail, Tetras) आदि।

निम्नलिखित मछलियाँ मादा बेट्टा के साथ असंगत हैं - एंजेल फिश, बार्ब्स, डिस्कस, गोल्ड फिश, गौरामिस, कोई, ऑस्कर, शार्क, (Angel fishes, Barbs, Discus, Gold fish, Gouramis, Koi, Oscars, Sharks) आदि।

शिकारी मछलियां (Predator fishes)

कुछ शिकारी प्रकार की मछलियाँ हैं, जो अधिक आक्रामक होती हैं, और अन्य मछलियों पर हमला करने से बिलकुल भी नहीं हिचकिचातीं। उदाहरण के लिए:

  • अरोवाना (Arowana)
  • रेडटेल कैटफ़िश (Redtail Catfish)
  • एलीगेटर गारो (Alligator Gar)
  • वोल्फिश (Wolfish)
  • Snake head
  • Vampire fish
  • Goliath Tiger fish
  • Red bellied Piranha

इन्हें कभी भी गप्पी, गोल्ड फिश, एंजल फिश, मोलीज, (Guppies, Gold fishes, Angel fishes, Mollies) आदि कोमल मछलियों के साथ नहीं रखना चाहिए। इन्हें अलग टैंक में रखें।

प्रादेशिक मछलियाँ (Territorial fishes)

कुछ मछलियाँ बहुत प्रादेशिक होती हैं, और यदि अन्य मछलियां उनके क्षेत्र में उद्यम करती हैं तो वे उनपर हमला करेंगी ही। उदाहरण के लिए:

  • चिचिल्ड (Cichlids) - वे अत्यंत प्रादेशिक होती हैं, और अपने क्षेत्र के लिए अन्य मछलियों से लड़ेंगी। वे इतनी आक्रामक हो जाती हैं, कि वे कुछ कमजोर मछलियों की नस्लों को मार भी सकती हैं। हालांकि, अगर भोजन अच्छी मात्रा में होता है, तो उनकी आक्रामकता कम हो जाती है। फ्लावरहॉर्न (Flowerhorn) भी चिचिल्ड हैं। तो, आप उन्हें अन्य चिचिल्ड के साथ रख सकते हैं। लेकिन अनुकूलता तब अधिक होती है जब उन्हें छोटी उम्र से ही साथ रखा जाए।

  • ऑस्कर मछली (Oscar fish) - ये बहुत ही प्रादेशिक मछलियाँ हैं, और अन्य मछलियों पर हावी होने और यहाँ तक कि उन्हें खाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वे सक्शन तकनीक (suction technique) का इस्तेमाल करती हैं, यानी चूसकर खाती हैं।

  • बार्ब्स (Barbs) - वे प्रादेशिक हैं, और अन्य मछलियों पर हमला कर सकती हैं। लेकिन वे चिक्लिड्स (Cichlids) जितनी आक्रामक नहीं होती हैं।

नोट

अधिक जानकारी के लिए, आप “मछली संगतता चार्ट (fish compatibility chart)” गूगल कर सकते हैं। इमेज सेक्शन में आपको कई चार्ट मिलेंगे। हालांकि, सुनिश्चित करें की आप 2-3 चार्ट को देखें, क्योंकि इन चार्टों में कुछ गलतियां हो सकती हैं।

नोट

कभी-कभी आप एक ही फिश टैंक में, असंगत मछलियों को भी एक साथ शांति से रहते हुए देखेंगे। यह हो सकता है अगर इन सभी मछलियों की नस्लों को बहुत कम उम्र से एक साथ रखा जाए। एक सीमित स्थान में एक साथ पलने और बढ़ने से उनके बीच एक बंधन बन जाता है।

साथ ही, अगर वे स्वच्छ पानी, स्वस्थ वातावरण में रहती हैं, और पर्याप्त भोजन प्राप्त करती हैं, तो उन्हें आपस में लड़ने का कोई बहाना नहीं मिलता है। परन्तु, यदि स्थितियाँ बिगड़ती हैं, तो वे एक-दूसरे पर हमला कर सकती हैं, क्योंकि आनुवंशिक प्रवृत्ति को दबाया जा सकता है लेकिन पूर्णतः समाप्त नहीं किया जा सकता है।

जानवरों की दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं। उदाहरण के लिए, आपने बिल्लियाँ और कुत्ते, यहाँ तक कि तोते और खरगोश भी एक ही घर में एक साथ रहते हुए देखे होंगे। कभी-कभी ऐसा जंगल में भी होता है। विभिन्न-प्रजाति मित्रता असामान्य है, लेकिन दुर्लभ नहीं है।

Share on:
comments powered by Disqus