post-thumb

मछलीघर कैसे चुनें? (machli ghar kaise chune?)

यदि आप अपने जीवन में पहली बार मछली पालने की योजना बना रहे हैं, तो आपको जो पहली चीज करनी चाहिए, वह यह तय करना है कि आप उन्हें किस तरह के एक्वेरियम/मछलीघर में रखने जा रहे हैं। लेकिन अगर आप पहली बार मछली पालने जा रहे हैं, तो आपको शायद इसके बारे में कुछ भी पता नहीं होगा।

इस लेख को लिखने का हमारा उद्देश्य, आपको एक्वैरियम के बारे में सभी आयामों का विवरण प्रदान करना है, ताकि आप सभी पहलुओं को जानकर एक सही निर्णय ले सकें। जैसा कि कहा जाता है, किसी भी विषय की बारीकियाँ जानना उससे सम्बंधित सही निर्णय लेने के लिए अति-आवश्यक होता है|

यह एक लंबा लेख है, इसलिए बेझिझक उस हिस्से को छोड़ दें जो आपके मतलब का ना हो, या जो आपको अरुचिकर लगे।

Table of Contents
  • मछलीघर खरीद में किन बातों का ध्यान रखें?
  • एक्वेरियम का आकार मछली के प्रकार पर निर्भर करेगा
  • एक्वेरियम का आकार आपके बजट पर भी निर्भर करेगा
  • रखरखाव के लिए आवश्यक समय
  • क्या मुझे चौड़ा मछलीघर लेना चाहिए या ऊँची लम्बाई वाला?
  • एक्वैरियम किस पदार्थ से बना है

मछलीघर खरीद में किन बातों का ध्यान रखें ? (machlighar kharedte hue kya dhyan rakein?)

एक्वेरियम की खरीदारी के लिए जाने से पहले आपको किन बुनियादी बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

यहाँ इसकी एक सूची दी गयी है:

  • बजट - यह वह पहली चीज़ है जिस पर आपको विचार करने की आवश्यकता है। मछलीघर जितना बड़ा होगा, उतना ही अधिक आपको भुगतान करना पड़ेगा।

  • उपलब्ध स्थान - आपको स्पष्ट-रूप से पता होना चाहिए, कि आप उस मछलीघर को कहां रखने जा रहे हैं, और आपके घर अथवा कमरे में उसके लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है भी या नहीं।

  • मछली का प्रकार - एक मछलीघर खरीदने से पहले, आपको उस मछली के प्रकार के बारे में बहुत स्पष्ट होना चाहिए जो आप रखना चाहते हैं। हमारा विश्वास करिये, यह वास्तव में अति-महत्वपूर्ण है।

  • मछलियों की संख्या - आपके एक्वेरियम की पसंद भी आपके पास मौजूद मछलियों की संख्या पर बहुत कुछ निर्भर करेगी। यह समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अधिक मछलियां मतलब बड़ा मछलीघर।

अब आइए, इनमें से कुछ कारकों के बारे में गहराई से जानें।

एक्वेरियम का आकार मछली के प्रकार पर निर्भर करेगा

मछली की विभिन्न प्रजातियों के लिए आपको विभिन्न आकारों के एक्वैरियम खरीदने होंगे। बड़ी मछलियों को अधिक स्थान की आवश्यकता होती है।

मछलीघर के उपयुक्त आकार का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका अपनी मछली के अधिकतम संभव आकार को जानना है। मछली के बच्चों के आकार के आधार पर मछलीघर न खरीदें। याद रखें कि, वे समय के साथ बढ़ने जा रहे हैं। यदि आप नहीं जानते कि आपकी मछली के व्यस्क आखिर कितने बड़े होते हैं, तो आप सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं होंगे।

वयस्क मछली के आकार के बारे में जानने के लिए, आप निम्न चीज़ें कर सकते हैं:

  • इंटरनेट पर अपनी मछली के अधिकतम आकार का पता करने की कोशिश करें।
  • किसी स्थानीय मछलीघर की दुकान पर जाएँ, और वहाँ रखी मछलियों पर एक नज़र डालें। संभावना है कि आपकी वाली मछली भी वहां मौजूद होगी।
  • किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आप मछलीघर की दुकान में किसी से, या किसी पशु चिकित्सक से बात कर सकते हैं। वे न केवल आपको आपकी मछली के बारे में अधिक बताएंगे, बल्कि आपको सही मछलीघर चुनने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यदि आप फिर भी संदेह में रहते हैं, तो आपको एक बड़ा मछलीघर खरीदना चाहिए। छोटे एक्वैरियम लेने से बाद में परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन आवश्यकता से थोड़ा बड़ा एक्वैरियम लेने से कोई परेशानी नहीं होगी।

एक्वेरियम का आकार आपके बजट पर भी निर्भर करेगा

बड़ा एक्वैरियम खरीदने में अधिक लागत भी आती है। यह विभिन्न कारकों के कारण है:

  • बड़े एक्वैरियम की प्रारंभिक लागत बहुत ज्यादा होती है।
  • उपकरण (जैसे प्रकाश, निस्पंदन, हीटिंग आदि) और सजावट के खर्चे भी बड़े मछलीघर में ज्यादा होंगे।

रखरखाव के लिए आवश्यक समय

बड़े मछलीघरों के साथ कुछ दिक्कतें होती हैं, जैसे की वो ज़्यादा जगह घेरते हैं, और उनके रखरखाव में ज्यादा समय लगता है। जब आप पानी बदलेंगे तो पानी की मात्रा भी अधिक होगी, जिसमे कुछ अतिरिक्त समय तो लगेगा ही।

क्या मुझे चौड़ा मछलीघर लेना चाहिए या ऊँची लम्बाई वाला? (ucha machlighar lein ya choda?)

मछलीघर का क्षैतिज क्षेत्र, इसकी ऊंचाई से अधिक महत्वपूर्ण होता है। अर्थार्थ, यदि आपके पास एक ही आयतन वाले दो एक्वैरियम में से किसी एक को चुनने का विकल्प हो, तो उस एक्वैरियम को चुनें जो ज्यादा चौड़ा हो, ना की ज्यादा ऊँचा/लम्बा।

एक मछली को तैरने के लिए ज्यादा क्षैतिज स्थान की आवश्यकता होती है। वो ऊपर-नीचे कम होती हैं| कभी ध्यान से निरीक्षण करें कि मछलियां किसी मछलीघर में कैसे तैरती हैं। आप समझ जाएंगे!

लम्बे-ऊँचे मछलीघर के रखरखाव और सफाई में बहुत अधिक दिक्कत पेश आ सकती है। नीचे तक पहुँचने के लिए आपको काफी लंबी बाँहें चाहिए होंगी। इस कारणवश, रखरखाव का समय भी कुछ हद तक बढ़ जाएगा।

इसके अलावा, एक लंबी-ऊँची मछली की टंकी में आप जो पौधे और मूंगे लगाएंगे, वो भी शायद लंबे होंगे। इस कारणवश आपके मछलीघर के ऊपर लगी रौशनी को तली तक पहुंचने में दिक्कत होगी, और वो नीचे पहुंचते-पहुंचते बहुत मद्धम हो जाएगी।

एक्वैरियम किस पदार्थ से बना है (machlighar kisse bana hai?)

मछली टैंक विभिन्न प्रदार्थों (materials) से बनाए जाते हैं। जब आप कोई मछली टैंक खरीदने जाते हैं, तो उनके आकार और बनावट के अलावा, उनके प्रदार्थ (material) पर भी ध्यान दें।

आम तौर पर, आपको तीन प्रकार के प्रदार्थों से बने फिश टैंक मिलेंगे:

ग्लास एक्वैरियम

वे सबसे आम हैं, और शायद शीशे की मछलीघर ही सबसे पहले हमारे दिमाग में आते हैं, जब हम किसी मछलीघर के बारे में सोचते हैं। लेकिन कांच बहुत भारी होता है और गिरने पर इसके टूटने का खतरा रहता है। इसलिए, बच्चों के खेलने की जगहों पर ग्लास एक्वेरियम लगाने से बचें।

प्लास्टिक एक्वैरियम

आपको प्लास्टिक एक्वैरियम में बहुत सारी विविधता मिलेगी, आकार-प्रकार और रंग-रूप में। आयताकार आकार के अलावा, आपको षट्भुज आकार, ज़िग-ज़ैक आकार आदि के मछलीघर मिलेंगे।

लेकिन ज्यादातर प्लास्टिक टैंक छोटे आकार में आते हैं। इसके पीछे एक कारण है - उनमें दरार बहुत आसानी से पड़ जाती है। इसलिए, हम उनमें बड़ी मात्रा में पानी नहीं रख सकते हैं। अतः आप इन छोटे मछलीघरों में मछलियों की बड़ी प्रजातियों को नहीं रख पाएंगे और मछलियों की संख्या भी हम कम ही रख पाएंगे।

इनमें खरोंच भी बेहद आसानी से लगती है। इसलिए, उन्हें साफ करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, जैसे की नरम स्पंज का उपयोग करें। अन्यथा जल्द ही टैंक की दीवारें अपनी पारदर्शिता खो देंगी और टैंक के अंदर देखना आपके लिए कठिन हो जाएगा।

इन सभी कारणों से, आपको ग्लास का फिश टैंक लेना चाहिए, खासकर यदि आप पहली बार मछली पालने जा रहे हैं।

Acrylic / Plexiglass एक्वैरियम

ये एक्वैरियम बहुत मजबूत होते हैं, और उनके लीक होने की संभावना भी बहुत कम होती है। हम यह भी कह सकते हैं कि वे लगभग अनश्वर हैं।

ऐक्रेलिक बहुत हल्के वजन के भी होते हैं, क्योंकि ऐक्रेलिक (कांच की तुलना में) बहुत कम घनत्व का होता है। इसलिए, उन्हें आसानी से इधर-उधर किया जा सकता है।

जहाँ तक स्पष्टता की बात है, तो यह कांच के एक्वैरियम से भी अधिक स्पष्ट/साफ़ होते हैं। ग्लास में थोड़ा हरा / नीला रंग प्रतिलक्षित होता है, जबकि ऐक्रेलिक सामग्री के साथ ऐसा नहीं होता है। हालांकि अच्छी गुणवत्ता वाला लौ आयरन गिलास (low iron glass) नियमित ग्लास की तुलना में बहुत साफ होता है, लेकिन plexiglass उससे भी कहीं बेहतर होता है।

यह एक बहुत ही लचीला प्रदार्थ है और इसी कारणवश इसको विभिन्न आकृतियों में ढाला जा सकता है। अतः, आप उन्हें अपने हिसाब से बनवा सकते हैं (custom-made)।

हालांकि, ऐक्रेलिक सामग्री की कुछ कमियां भी हैं। यह महंगा होता है। इसलिए, लोग आमतौर पर ग्लास टैंक का विकल्प चुनते हैं। Plexiglass एक्वैरियम आम तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया जाता है जिनके पास बजट की कोई कमी नहीं है।

इनमें बहुत आसानी से खरोंच भी लग जाती है। यह ग्लास एक्वैरियम के साथ इतना बड़ा मुद्दा नहीं होता है, लेकिन यह plexiglass के साथ बहुत बड़ा मुद्दा है। इसलिए, उन्हें नरम स्पंज, या माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। टैंक के अंदरूनी हिस्सों की सफाई करते समय अतिरिक्त एहतियात बरतें, क्योंकि कोई भी छोटा बजरी या पत्थर जो सफाई के कपड़े में फंस जाता है, बहुत बुरी खरोंच बना सकता है।

उपसंहार

यदि आप यह सब करने में नए हैं, तो हम आपको छोटी मछलियों और 20 गैलन ग्लास का मछलीघर खरीदने की सलाह देते हैं। इस तरह के छोटे एक्वैरियम अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं, और उन्हें संभालना आसान होता है। फिर भी वो इतने बड़े होते हैं कि आप विभिन्न प्रकार की मछलियों को उनमें रख सकते हैं।

यदि आप खुद को और भी अधिक मछली पालने के विकल्प प्रदान करना चाहते हैं, तो आप 55 गैलन मछली टैंक भी खरीद सकते हैं। यह आकार बहुत बड़ा नहीं होता है, और इसलिए यह आसानी से संभाला जा सकता है।

आपको स्टार्टर किट के साथ छोटे एक्वैरियम मिल सकते हैं, जिसमें प्रकाश, हीटिंग और फिल्टर जैसे अन्य बुनियादी उपकरण शामिल होंगे। इससे आपकी कुछ और बचत हो जाएगी।

जाहिर है, आप छोटा मछलीघर लेंगे या बड़ा, यह आपकी मछलियों की प्रजाति पर भी निर्भर करेगा। एक अकेली पुरुष बेट्टा (single male betta) के लिए 10 गैलन भी पर्याप्त हो सकता है, लेकिन अफ्रीकी सिक्लिड्स (African cichlids) के लिए आपको 55 गैलन या उससे भी बड़ा मछलीघर लेना होगा|

युनिट कनवर्टर

1 gallon = 3.8 litre

Share on:
comments powered by Disqus